उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो लोगों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लोहाघाट में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार में लगी आग, दो लोगों की मौत


चंपावत। जिले के लोहाघाट स्थित बापरू क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसके बाद वाहन में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत


मृतकों की पहचान डीडीहाट निवासी राजेन्द्र कुमार तथा कनालीछीना निवासी बलदेव कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें