Dehradun News: 15 अगस्त की देर शाम को गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में सर्च अभियान में तीन शव बरामद हुए हैं। एनडीआरफ के जवानों ने मलबे से शवों को बरामद किया है। आज शवों की शिनाख्त होने की उम्मीद है। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा।
गौरतलब है कि विगत 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि से हजारों यात्री विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। रेस्क्यू के दौरान पैदल मार्ग से केदारनाथ तक 12 हजार 900 से अधिक यात्री और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया गया था। साथ ही तीन शव भी बरामद किए गए थे। अब, 15 दिन बाद लिनचोली में मलबे से तीन और शव बरामद हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीन शव देर शाम को बरामद हुए थे। आज शवों को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि क्षेत्र में अभी और शव मिल सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

