उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया…जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी भरे संदेश में नगर पालिका कार्यालय समेत कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी उल्लेख किया गया…जिसके बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद और उप जिलाधिकारी कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में कुछ सरकारी और सार्वजनिक महत्व के स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। मामला सामने आते ही प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका

धमकी मिलने के बाद नगर पालिका परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल के स्रोत और उसे भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी जांच के तहत डिजिटल साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। जांच पूरी होने तक सभी संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें