हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव; चेहरे और कमर पर गहरे जख्म, परिजनों को 2 दोस्तों पर हत्या का शक
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हाथीखाल (गोरापड़ाव) में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ रेलवे पटरी के बीचों-बीच होटल मैनेजमेंट (HM) के एक 24 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सौरभ सिंह बजेठा के रूप में हुई है। छात्र के चेहरे और कमर पर गंभीर चोटों के गहरे निशान मिले हैं, जिससे पूरा मामला बेहद रहस्यमयी बन गया है। परिजनों ने सौरभ के ही दो पड़ोसी दोस्तों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार की देर रात करीब 12:20 बजे सौरभ के एक दोस्त ने फोन कर घटना की जानकारी दी। उसने परिजनों से कहा,सौरभ का ट्रेन से एक्सीडेंट हो गया है और वह रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ है। मैंने उसे पहचान लिया है। इसलिए आपको तुरंत बता रहा हूं।इस कॉल के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और लोग तुरंत मौके की तरफ भागे।
पुलिस का कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों के जरिए ट्रैक पर शव होने की सूचना मिली थी।जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं परिजनों का सीधा आरोप है कि पूरी कहानी को सौरभ के दोस्तों ने ही अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले दो दोस्तों पर हत्या करने का आशंका है।
सौरभ आम्रपाली इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। जैसे ही उसकी मौत की खबर कॉलेज पहुंची, दर्जनों की संख्या में छात्र मोर्चरी पहुंच गए। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन दो पड़ोसी दोस्तों पर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, वे न तो मौके पर पहुंचे और न ही मोर्चरी में नजर आए। दोस्तों का यह रवैया उनके ऊपर शक को और गहरा कर रहा है। बता दें कि सौरभ के पिता थान सिंह पूर्व फौजी थे, जिनका कुछ वर्ष पहले ही निधन हो चुका है।
पुलिस का शुरुआती तौर पर मानना है कि युवक की मौत संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौत की असली वजह और शरीर पर मिले जख्मों का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज 
