हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात मिली है। लंबे समय से लंबित इस मांग को अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है…जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य योजना के तहत लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हल्द्वानी स्थित विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में विकसित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत देवला मल्ला से किलोमीटर दो तक सड़क का सुधारीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा। साथ ही सुखी नदी पर कॉजवे का निर्माण भी कराया जाएगा।

सांसद अजय भट्ट ने इस परियोजना की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मार्ग को मोटर मार्ग में बदलने की मांग कर रहे थे। जनहित से जुड़े इस मुद्दे को लगातार शासन स्तर पर उठाया गया…जिसके बाद अब इसे मंजूरी मिल सकी है।
उन्होंने कहा कि सड़क और कॉजवे बनने से विजयपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में आवागमन की समस्याएं कम होंगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा रोजगार से जुड़े कार्यों को भी गति मिलेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीणों को दैनिक जीवन में आने वाली कई परेशानियों से राहत मिलेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
