ऋषिकेश- ध्रुव गुप्ता ने एशिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार गोल्ड मेडल जीते देश का नाम क्या रोशन तीर्थ नगरी ऋषिकेश के हैं रहने वाले ध्रुव गुप्ता
हनुमंतपुरम गंगानगर ऋषिकेश निवासी ध्रुव गुप्ता ने शहर का नाम पूरे दुनियां में रोशन किया है। ध्रुव ने एशिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार गोल्ड मेडल जीते हैं। कजाकिस्तान में आयोजित एशिया वर्ल्ड चैंपियनशिप से गोल्ड जीतने के बाद वापस भारत लौटे ध्रुव का गर्म जोशी के साथ ऋषिकेश में स्वागत और सम्मान हुआ है। इस सम्मान को पाकर ध्रुव काफी खुश और गदगद नजर आ रहे हैं। ध्रुव का कहना है कि वह भविष्य में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम ओलंपिक में रोशन करना चाहते हैं।

ध्रुव गुप्ता ने बताया कि पहले भी वह कई बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पावर लिफ्टिंग एशिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुके हैं और देश के लिए गोल्ड जीतकर लाए हैं। फिलहाल 26 और 27 अप्रैल को कजाकिस्तान में पावरलिफ्टिंग एशिया वर्ल्ड चैंपियनशिप हुई थी। जिसमें उन्होंने हिस्सा लिया।

ध्रुव ने बताया कि वह पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं जीतने के लिए पिछले चार सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नशे में अपनी जिंदगी बर्बाद करने वाले युवाओं के लिए भी ध्रुव ने संदेश दिया है। ध्रुव ने युवाओं से कहा है कि वह अपने मनपसंद खेलों में रूचि दिखाएं और अपनी सेहत का ख्याल रखें। देश का नाम रोशन करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाएं। ध्रुव की कामयाबी पर माता-पिता अनिल गुप्ता और रितु गुप्ता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बेटे की कामयाबी पर माता-पिता का कहना है कि ध्रुव इसी प्रकार गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन करता रहे बस यही सपना है। ध्रुव की इस कामयाबी पर शहर के तमाम राजनीतिक धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने ध्रुव को बधाई दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 

