Trivendra Singh Rawat

उत्तराखंड- देखिए यह है उत्तराखंड का नया सेल्फी प्वाइंट, CM ने भी यहां खिंचवाई सेल्फी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत Trivendra Singh Rawat ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत पौड़ी के गढ़वाल कमिश्नर कैम्प कार्यालय के समीप सेल्फी प्वाइंट का लोकार्पण तथा पौड़ी-टेका मोटर मार्ग पर चेरी ब्लाॅसम के पौधे रोपे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ल्वाली घाटी क्षेत्र में बेहतर प्रजाति के बांस रोपण करें ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड- इस इलाके में गुस्साए पति ने पत्नी को मारी गोली और खुद भी गोली मारकर खत्म की जिंदगी, इलाके में हड़कंप

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि पौड़ी जनपद में बेहतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान अगर इसमें इच्छुक होते हैं तो इसको भी बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की जो भी जन-कल्याणकारी योजनाएं हैं, उनको गांव- गांव तक पहुंचायें ताकि लोग योजनाओं का फायदा उठाकर लाभान्वित हो सके। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 धनसिंह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश सिंह कोली, विधायक लैसडोन दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज सिह गब्र्याल सहित अन्य गणमान्य ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:हल्द्वानी में रफ्तार का कहर! तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में तीसरे छात्र की भी मौत
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल

यह भी पढ़े 👉 नई दिल्ली- शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, उठाई यह महत्वपूर्ण मांग

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें