बर्फ की सफेद चादर में लिपटीं औली-चकराता की वादियां, जन्नत से कम नहीं नजारे, घूमना है तो बस चले आइए
उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली है। पहाड़ से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। चमोली जनपद में लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। औली और चकराता में फिर से बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है।

निजमुला घाटी के ईराणी, पाणा, झींझी, नंदानगर के रामणी, घूनी, पडेरगांव सहित कई गांवों में बर्फ जम गई है। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जमने से ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

उत्तरकाशी जिले में रात से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे बंद है। मोरी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है।

चकराता में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर छह इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन 
