देहरादून। नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान नर्सिंग महासंघ ने नर्सिंग में आवेदन के लिए 12 दिसंबर को बंद हुए पोर्टल खोलने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले सप्ताह और लोकसभा चुनाव से पहले बेरोजगारों को इसका तोहफा मिल जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी चार मार्च को कैबिनेट में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। आठ मार्च को मेडिकल कॉलेज निर्देशक को निर्देशित कर 1455 पदों का पोर्टल भरने के लिए खोल दिया जाएगा।
नर्सिंग महासंघ ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश के नर्सिंग बेरोजगारों के लिए चिंतित हैं। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से नर्सिंग अधिकारियों के 3000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार आएगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने हमेशा बेरोजगारों के बारे में सोचा है नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिलने पहुंचे।
और उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं को आशा है कि उन्हें रोजगार मिलेगा। इस मौके पर नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष चौहान, लीला चौहान, विजय चौहान, विनोद उनियाल, भास्कर रावत यशपाल रावत, लोकेंद्र राणा, अजीत, सुषमा और हरीश भट्ट व एमा मौजूद रहे।
देहरादून। स्टेट फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर किय यूनियन ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया और इसके निवारण की मांग की। इस दौरा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया और कर्मचारियों के वेतन संबंधित विभागीय समस्या बेहतर करने और इन समस्याओं पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान संजय कोरंगा, सौरभ, चमन, जगमोहन, शुभम, आकाश और अवतार मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

