Rudrpur News- शहर में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । टीम ने दो युवतियों के साथ लड़की सप्लाई करने वाले एक सरगना को गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक भगवान दास उर्फ अर्जुन पुत्र नारायण दास निवासी बहेड़ी रुद्रपुर समेत आसपास के क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार करता था । जिसमें भगवान दास के द्वारा 1000 से 1500 रुपये प्रति रात्रि के लिए ग्राहक की पंसद अनुसार अनैतिक देह व्यपार का कार्य करता था । बता दें एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के द्वारा शहर में शांति व्यवस्था , अनैतिक देह व्यापार , मानव तस्करी , बाल विवाह जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयासरत है । जिसके क्रम में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को सूचना मिली कि ट्राजिंट कैम्प गंगापुर रोड के पास एक कार यूके 06 एए 3844 खड़ी है , जिसमें कुछ महिलाए व पुरुष सार्वजनिक स्थान पर अनैतिक कार्य कर रहे हो, सूचना पर पहुंची टीम के साथ घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा तो पाया कि वाहन के अंदर दो महिलाएं व एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील हरकतें कर रहे थे ।
पुलिस ने दोनों महिलाओं व पुरुष को हिरासत में ले लिया । तालाशी के दौरान मौके पर दो मोबाइल , डीएल , एटीएम व 3700 रुपये नकद बरामद हुए । मोबाइल को चैक करने पर टीम ने पाया कि युवक द्वारा कुछ युवतियों की अश्लील फोटो भेजकर 1000 व 1500 रुपये प्रति रात्रि की मांग की गई है । पकड़े गए युवक भगवान दास ने बताया कि उसके द्वारा टीम में रहकर यह कार्य किया जाता है , यह लोग 1000 रुपये में होटल व अन्य लोगों को पहुंचाने का कार्य करते है । अभियुक्त ने बताया कि वह गाड़ी खड़ी कर ग्राहकों के फोन का इंतजार कर रहा था लेकिन किसी ग्राहक का फोन न आने के चलते उसके द्वारा दो महिलाओं को 500-500 रुपये में तय कर उनके साथ अनैतिक कार्य किया जा रहा था । वहीं महिलाओं ने अपनी इच्छानुसार कार्य करने की बात कही । पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है व मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान
उत्तराखंड: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
देहरादून :(बड़ी खबर) नीट की परीक्षा देने फ्री में जाएंगे अभ्यर्थी
उत्तराखंड : इस जिले में 7 हजार से अधिक राशनकार्ड निरस्त किए
उत्तराखंड: घर से 20 मीटर दूर घात लगाए बैठा था बाघ, महिला पर अचानक बोला हमला
उत्तराखंड : NEET में चयन न होने से निराश छात्रा ने दी जान, परिवार सदमे में
उत्तराखंड : बिजली और सिंचाई दोनों में मिलेगा लाभ, किशाऊ परियोजना पर बनी सहमति
उत्तराखंड: विनोद कश्यप हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
उत्तराखंड: घर की जिम्मेदारी उठाने गया था परदेस, लौटी मौत की खबर 
