Haridwar News- हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जमालपुर कलां में हुए प्रोपर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने 04 दिन बाद खुलासा कर दिया है। प्रोपर्टी से जुड़े लेने-देन के तहत उपजे विवाद में ही प्रोपर्टी डीलर रविन्द्र की हत्या की गई थी। मृतक प्रोपर्टी डीलर के रिश्तेदार पेनल्टी मामा उर्फ किशोर कुमार ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था, हरिद्वार पुलिस ने पेनल्टी की मदद करने वाले विनोद शर्मा और धर्मेंद्र नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हरिद्वार एसएसपी कार्यालय में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज ने हत्याकांड का खुलासा किया।
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि मृतक रविन्द्र के मित्र सुखपाल का आरोपी विनोद शर्मा के साथ लेन-देन का विवाद चल रहा था, 18 जुलाई को एक बर्थडे पार्टी में सभी लोग इकठ्ठा हुए और विवाद सुलझने की बजाय आपस मे दोनो पार्टियों का झगड़ा हो गया। रात को पेनल्टी मामा उर्फ किशोर ने रविंद्र के घर जाकर सोए हुए रविन्द्र के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्याकांड में विनोद शर्मा और धर्मेंद्र ने भी पेनल्टी की मदद की थी, इन दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेनल्टी की निशानदेही पर विनोद शर्मा के घर से हत्या में प्रयुक्त किया गया एक देसी 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा भी की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान
उत्तराखंड: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
देहरादून :(बड़ी खबर) नीट की परीक्षा देने फ्री में जाएंगे अभ्यर्थी
उत्तराखंड : इस जिले में 7 हजार से अधिक राशनकार्ड निरस्त किए
उत्तराखंड: घर से 20 मीटर दूर घात लगाए बैठा था बाघ, महिला पर अचानक बोला हमला
उत्तराखंड : NEET में चयन न होने से निराश छात्रा ने दी जान, परिवार सदमे में
उत्तराखंड : बिजली और सिंचाई दोनों में मिलेगा लाभ, किशाऊ परियोजना पर बनी सहमति
उत्तराखंड: विनोद कश्यप हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
उत्तराखंड: घर की जिम्मेदारी उठाने गया था परदेस, लौटी मौत की खबर 

