पौड़ी- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ के प्रधानाध्यापक को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना और बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहना उस वक्त भारी पड़ गया जब उन्हें निलंबित कर दिया गया। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन का आदेश जारी करते हुए लापरवाह प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से नदारद रहे। इसको लेकर उनसे अधिकारियों द्वारा जवाब भी मांगा गया लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी पुष्टि हुई है, तथा विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने, विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में सहयोग न करने तथा आरटीई अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई आरोप प्रधानाध्यापक पर लगे हैं, लिहाजा उप शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई जिस पर प्रधानाध्यापक हरित कुमार को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सबद्ध करते हुएअगले 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 

