देहरादून– उत्तराखंड में बारिश का कहर लगातार चल रहा है पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न इलाके में हुई बारिश की वजह से दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक धनोल्टी के मरोड़ा गांव में एक मकान ढहने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डाकपत्थर में एक किशोर और सहस्त्रधारा में एमबीबीएस की छात्रा की बहने से मौत हो गई। उधर दूसरी तरफ गौरीकुंड में गुरुवार की रात को भूस्खलन के मलबे से दो ढाबे और एक खोखा बहने से लापता होने वालों की संख्या 17 से बढ़कर 20 हो गई है, जबकि तीन शव बरामद किए हैं जिनकी शिनाख्त हो चुकी है।
उधर दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा 10 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में ऑरेंज और कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है, जबकि हरिद्वार टीहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



छात्रों के लिए अच्छी खबर: उत्तराखंड के कॉलेजों में बनेंगे जिम
उत्तराखंड में वोटरों के लिए बड़ी खबर! SIR का नोटिस आया तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज
संकट की घड़ी में श्रमिकों के साथ खड़े दिखे CM धामी, खराब मौसम के बीच पहुंचे घटनास्थल
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया ग्राउंड अपडेट, रेस्क्यू टीमों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) ये 14 अधिकारी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड : यहां 14 साल की किशोरी हुई गर्भवती, ऐसे खुला मामला
देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी 

