- मनसा देवी मंदिर मार्ग के पास मिला था अज्ञात युवती का शव, पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा।
हरिद्वार- हरिद्वार में कोतवाली नगर के मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग से आगे हिल बाईपास की तरफ 16 मई को एक अज्ञात महिला का शव पडा मिला था। युवती की बिहार निवासी विवाहिता के रुप में पहचान हुई थी। पुलिस तभी से हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी बिहार निवासी मोनू कुमार से हुई थी। लेकिन दो साल पहले वो वहां से भागकर हरियाणा आ गयी और रोशन के साथ लिवइन में रहने लगी। कुछ समय बाद रोशन की शादी किसी अन्य युवती से हो गयी। शुरुआत में गांव में रही महक जब अपने पति के साथ रहने हरियाणा आयी तो अवैध संबंधों की जानकारी होने पर महक द्वारा एतराज जताया गया। अलग रहने को कहने पर अक्सर रोशन और पूजा के बीच झगडे होने लगे। इस बीच जब तीनों बच्चे सहित घुमने हरिद्वार आये और मनसा देवी दर्शन के लिए गए तो एक बार फिर रोशन और पूजा के बीच झगडा होता देख महक बच्चे के साथ पास ही सो गई।
इस बीच रोशन ने गला दबा कर पूजा की हत्या कर दी। और शव को नीचे खाई मे फेंक दिया।बगल में ही बच्चे के साथ सो रही महक ने उठने के बाद जब पूजा के बारे में पूछा तो रोशन ने उसे पूरा वाक्या बता दिया। इसके बाद पुलिस कार्यवाही के डर से दोनों बच्चे के साथ वापस गुरूग्राम भाग गए। आज दंपत्ति ये जानने हरिद्वार पहुंची थी कि पूजा जिंदा है या मर चुकी है। पुलिस ने आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 

