लालकुआं न्यूज़– निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता से लगे गौला नदी के पार एक गांव में आठवीं की नाबालिक छात्रा के साथ गांव के ही एक शादीशुदा युवक द्वारा जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस ने पीड़ित छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के साथ-साथ मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली में पहुंचे गौला नदी के पार एक गांव में निवास करने वाले परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी बिंदुखत्ता के एक सरकारी विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा है, आज स्कूल की छुट्टी के बाद तीन छात्राएं घर को जा रही थी, जैसे ही वह गौला नदी के पार पहुंची तभी पीछे से मोटरसाइकिल द्वारा आए एक युवक ने उनसे कहा कि वह उन्हें गांव में छोड़ देगा। युवक की बातों में आकर तीनों छात्राएं मोटरसाइकिल में बैठ गई, गांव पहुंचने पर दो छात्रात्रों का घर पहले पढ़ता था, जिन्हें उसने उतार दिया और तीसरी छात्रा को वह घर पहुंचाने के बजाय जंगल की ओर को ले गया।
जहां उसके साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया, बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन लालकुआं कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर कोतवाली लालकुआं में देर शाम दी गई। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा की चिकित्सकीय जांच करने के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल भेज दिया तथा मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
वही कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है, तथा आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ दो बच्चों का पिता है, जबकि पीड़िता नाबालिक छात्रा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
