नानकमत्ता – देवभूमि उत्तराखंड में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है, यहां जनपद उधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशो ने दुकान में बैठे ज्वैलर्स को गोली मार दी। जिससे ज्वेलर्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ज्वेलर्स को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खगालने में जुटी हुई है। घटना से दियूरी में दहशत का माहौल है।
मंगलवार देर शाम को नानकमत्ता निवासी ज्वेलर्स रमेश रस्तोगी पुत्र शमशेर रस्तोगी उम्र 40 निवासी नानकमत्ता अपनी दियूरी में अपनी दुकान पर बैठ कर जेवरात का काम कर रहा था कि अचानक बाइक से आए दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश जिनमें से एक बाइक पर बैठा रहा जबकि दूसरे ने दुकान में घुस कर ज्वेलर्स को गोली मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहला फायर मिस हुआ वही दूसरी गोली ज्वेलर्स के गले में लगी। जिससे आराधना ज्वेलर्स के मालिक रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुन बगल में ही बाहर खड़े अवतार ने शोर मचाया परंतु तब तक आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस को दी। घायल ज्वेलर्स को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ. निशिकांत ने रमेश रस्तोगी को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 

