- शादी वाले घर में सिलेंडर में गैस लीकेज होने से लगी आग, लाखों का दहेज वाला सामान जलकर राख
Kashipur News– काशीपुर में कोतवाली क्षेत्र में शादी के घर में बारात वापस आने के बाद मेहमानों के लिए खाना बना रहे हलवाई के सिलेण्डर के अचानक गैस लीकेज होने के बाद शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कारण वहां आये लोेगों में भगदड मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
आपको बताते चलें कि काशीपुर कोतवाली के बांसफोडान पुलिस चौकी क्षेत्र के मंझरा चौक के पास स्व० अब्दुल समद ठेकेदार का मकान है, जिनके दो पुत्रों मोहम्मद आरिफ तथा मोहम्मद आसिफ में से छोटे पुत्र मोहम्मद आसिफ की बीते रोज पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा बादली में बारात गई थी, जोकि आज वापस लौट कर आई थी तथा कल घर मे पार्टी का आयोजन था। घर में आज शाम शादी में आए मेहमानों के लिए हलवाई खाना बना रहे थे कि अचानक गैस सिलेंडर में से गैस लीकेज हो गई। जिसके बाद शार्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई।
इस दौरान दहेज में आये सामान के अलावा घर मे रखा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक जब तक फायर ब्रिगेड घर दूर होने के चलते मौके पर पहुंची तब तक आग पर स्थानीय लोगों के द्वारा काबू पाया जा चुका था, लेकिन दमकल विभाग की टीम ने भी बाद में काफी मदद की। पीड़ित परिवार के द्वारा 10 लाख रुपये लगभग के समान के जलकर राख होने का अनुमान है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
