मुसीबत के समय मित्रता, सेवा और सुरक्षा का कोई धर्म निभा रहा है तो वह है उत्तराखंड पुलिस, लॉकडाउन (lockdown) का सख्ती से पालन कराना हो या किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की मदद करनी हो या फिर भूखे को भोजन कराना हो, यह सारे कार्य पूरी शिद्दत से उत्तराखंड पुलिस कर रही है. लेकिन एक और तस्वीर उत्तराखंड पुलिस के सामने आई है जिसे देखकर आपका दिल गदगद हो उठेगा।

यह तस्वीर उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा थाने के भजन पुर इंटर कॉलेज के राहत शिविर की है जहां कई परिवार अपने बच्चों के साथ रुके हुए हैं मित्र पुलिस न सिर्फ इन परिवारों के देखभाल कर रही है बल्कि राहत शिविर में रह रहे बच्चों को शिक्षा भी दे रही है।
तस्वीर में दिखने वाली वर्दी में इन बच्चों की शिक्षक कोई और नहीं इसी राहत शिविर में ड्यूटी में तैनात महिला कॉन्स्टेबल कमला चौहान है राहत शिविर में ड्यूटी करते हुए कमला चौहान ने सराहनीय कार्य करते हुए 19 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी खुद उठाई है यही नहीं कमला चौहान ने बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने खर्च से कॉपी पेंसिल किताबें वह पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई है।

इस राहत शिविर में रह रहे बच्चे रोजाना उत्तराखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल कमला चौहान से शिक्षा ग्रहण करते हैं अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को निभा रही कमला चौहान की यह तस्वीर उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ हर राज्य व्यक्ति को गौरवान्वित करने को काफी है, ऐसी महिला कॉन्स्टेबल को एक सैल्यूट तो बनता है,
बड़ी खबर- नैनीताल जिला भी रेड जोन RED ZONE घोषित. ऐसे होगी अब कार्रवाई…

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- इस लेडी कांस्टेबल को सैल्यूट, जो ड्यूटी के साथ बच्चों को दे रही है शिक्षा…”
Comments are closed.



धामी बने ‘धुरंधर’, चार साल में उत्तराखंड विकास की मिसाल की पेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी 

बहुत खूब….
इस विपरीत परिस्थितियों में जनता की हर संभव मदद करने वाले लोगों का स्वागत होना चाहिए