विकास नगर पुलिस ने आवश्यक सेवाओं के नाम पर स्मैक तस्करी की बहुत बड़ी वारदात का खुलासा किया है विकासनगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने लॉक डाउन की आड़ में आवश्यक सेवाओं के बीच स्मैक की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है.
एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों तस्करों को हबर्ट पुर के पास से गिरफ्तार किया गया है बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर बरेली से आवश्यक सेवाओं की आड़ में सब्जी के ट्रक में स्मैक छुपा कर लाए थे। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए हरी मिर्च के बोरे के अंदर स्मैक छुपाई थी और ट्रक पर अति आवश्यक की सेवा का स्टीकर लगाया गया था।

पुलिस ने जब तस्करों के पास से स्मैक बरामद की तो उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ कि तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक की तस्करी कर रहे थे, पकड़े गए तस्कर में से एक अशफाक अहमद सहारनपुर और शेर उद्दीन सहसपुर का रहने वाला है जिनके पास से 500 ग्राम से अधिक स्मैक पकड़ी गई है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 2 करोड रुपए है फिलहाल लॉक डाउन में बड़ी वारदात का खुलासा करने में सफल रही विकास नगर पुलिस और एसओजी की टीम इन तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
