उत्तराखंड – यहां घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • बुजुर्ग की हत्या से मचा हड़कंप, घर में अकेली थी महिला, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार से इस वक्त की बढ़ी खबर सामने आ रही है। दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घटना मंगलवार की है। मृतका की पहचान अर्चना (63) पत्नी स्व. उमाकांत निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के परिजन गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। घर में बुजुर्ग महिला अकेली थी। उस दौरान हत्यारोपित ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। प्रथमदृष्टया भारी वस्तु से वार कर हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही बाकी चीजें स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथमदृष्टया चोरी की घटना नहीं दिख रही है। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें