- हल्द्वानी की प्रियंका ने शिमला में MTB साइकिल रैली में पाया पहला स्थान
हल्द्वानी की प्रियंका ने शिमला में आयोजित साइकिल रैली (महिला वर्ग) में पहले स्थान पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 11वीं एम.टी.बी. शिमला साइकिल रैली में पुरुष इलीट (आयु 20 से 39 वर्ष) वर्ग में शिमला के आकाश शेरपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में धर्मशाला के अतुल ने दूसरा और निखिल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुष जूनियर (आयु 16 से 19 वर्ष) वर्ग में आयुष नेगी ने पहला, युगल ठाकुर ने दूसरा और परवेज अहमद मीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला इलीट (आयु 20 से 39 वर्ष) वर्ग में हल्द्वानी की प्रियंका मेहता ने पहला, भोपाल की संध्या मौर्य ने दूसरा और शिमला की दिविजा सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष मास्टर्स (आयु 40 से 55 वर्ष) वर्ग में कुल्लू के सुनील बरोंगपा ने पहला स्थान हासिल किया जबकि देहरादून के अमित ने दूसरा और पावंटा साहिब के अनिंदर सिंह बाजवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष सब जूनियर (आयु 15 वर्ष से कम) वर्ग में देहरादून के अश्विन ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कार्तिके ने दूसरा और आरव ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ग्रैंड मास्टर वर्ग (56 से अधिक आयु) में अनिल कपिला ने पहला स्थान हासिल किया,
जबकि कैलाश चंद ने दूसरा और महेश्वर दत्त ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एम.टी.बी. शिमला साइकिल रैली के दूसरे व अंतिम दिन प्रतिभागियों ने 70 किलोमीटर तक का सफर तय किया। इस दौरान शिमला के आसपास रैली का आयोजन किया गया और अंत में रैली रिज मैदान पर समाप्त हुई। रैली का औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह वुडविला पैलेस में आयोजित किया गया। आयोजक हस्टपा के अध्यक्ष मोहित सूद ने एम.टी.बी. शिमला साइकिल रैली के सफल आयोजन पर खुशी जताई

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 
