- दरोगा की दबंगई- दरोगा ने कंडोलिया के नजदीक छात्र पर जडे थप्पड़, गुस्साए छात्र पहुंचे थाने, सख्त कार्रवाई की उठाई मांग।
- पौड़ी एसएसपी ने छात्र को थप्पड़ मारने वाले पुलिस अधिकारी को किया लाइन हाजिर।
पौड़ी- उत्तराखंड पुलिस के दरोगा का छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद छात्रों ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ थाने में जमकर हंगामा किया. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पौड़ी एसएसपी ने भी छात्र को थप्पड़ मारने वाले पुलिस उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है. एक वीडियो सामने आया है. वीडियो पौड़ी जिले के कंडोलिया का बताया जा रहा है, जिसमें पुलिस का एक दरोगा छात्र को थप्पड़ मारता हुआ दिख रहा है. हालांकि इस वीडियो और घटना का एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने संज्ञान लिया, जिसके बाद थप्पड़ मारने वाले पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है. वहीं इस मामले पर जांच भी बैठा दी गई है.
पौड़ी केकंडोलिया के नजदीक एक छात्र को पुलिस के दरोगा द्वारा थप्पड़ जड़े जाने से बवाल मच गया है। पौडी परिसर के छात्र संघ ने विरोध में थाने में हंगामा किया और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पिटे हुए छात्र का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद छात्रों ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया।
छात्र संघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल व घटनास्थल पर मौजूद छात्रा मानसी रावत ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा कंडोलिया के नजदीक स्कूटी खड़ी कर किनारे खड़े छात्र को बेवजह थप्पड़ जड़ दिए गए और छात्र के साथ अभद्रता भी की गई. गुस्साए छात्रों ने विरोध स्वरूप थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की जिस पर पुलिस द्वारा जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को लेकर छात्र के मेडिकल परीक्षण के बाद एसएसपी को मिलने गए। जहां उन्होंने सीओ सदर से मुलाकात कर एक ज्ञापांन सोंपा व संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सीओ सदर अनुज कुमार ने बताया कि एसपी द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया है और बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संजीव मंमगांई को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, विधायक प्रतिनिधि नितिन रावत, कुश रावत, मनजीत असवाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक रावत, कोषाध्यक्ष लवीश नेगी तथा ईशा आदि की मौजूदगी रही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
