रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां
प्रेम प्रसंग के चलते एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी है मृतक दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खास बात यह है कि जहर खाने से पहले युवक ने महिला से बात की थी पूरी बात की रिकॉर्डिंग की थी। मृतक ने जहर खाने से पूर्व अपनी प्रेमिका से मोबाइल द्वारा बात भी की। पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच कर रही है।

मंडी में आढ़त का काम करने वाले रुदपुर के रम्पुरा निवासी सोनू उम्र 30 वर्ष पुत्र राम स्वरूप दो बच्चे हैं। सोनू का क्षेत्र की ही किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो महिला ने सोनू से बात करनी बंद कर दी।जिसकारण सोनू अवसाद में रहने लगा। परिजनों के अनुसार मंगलवार को उसने महिला से बात भी की। जिसमे उसने महिला से आत्महत्या करने की चेतावनी दी। महिला ने उसकी बातों को गंभीरता से नही लिया। जिस कारण टेंशन में आए सोनू ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पता चलने पर परिजनों ने उसे नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान देर रात्रि में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
यह भी पढ़े 👉. रामनगर- मशीन ठीक करने आए युवक की मौत, यहां मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट 
