DM बंसल खुद फील्ड में उतर कर कर रहे निरीक्षण

नैनीताल- पर्यटन सीजन से पहले ऐसे बदलेगी सरोवर नगरी की तस्वीर, DM बंसल खुद फील्ड में उतर कर कर रहे निरीक्षण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल – ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले जिलाधिकारी सविन बंसल ने सरोवर नगरी में व्यवस्थाओं का आंकलन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पर्यटकों का आकर्षण का केन्द्र नैनीझील में पानी की उपलब्धता बनी रहे और झील का जलस्तर भी अच्छा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि शहर के नालों से बरसात के मौसम मे आने वाला पानी बिना किसी रूकावट के झील में समाये इसके लिए जिलाधिकारी बंसल नैनीताल शहरों की मरम्मत उसकी साफ सफाई के लिए काफी सजग हैं। बंसल का मानना है कि अगर नालो के जरिये आने वाले पानी में गन्दगी कुडा-करक्क्ट झील मे जाता है तो झील प्रदूषित होगी तथा झील के जरिये शहर को आपूर्ति होने वाले पानी की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। इन सभी तथ्यो को संज्ञान मे रखते हुये जिलाधिकारी द्वारा शहर के नालों तथा कैचमैंट क्षेत्र मे निर्माण कार्यो एवं नालो की निरंतर साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान दिया है। नालोें तथा झील की निगरानी के लिए उनके द्वारा शहर मे सीसीटीवी केैमरे भी लगवाये गये है।

देहरादून- (अच्छी खबर) उत्तराखंड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन का हुआ उद्घाटन, यहां से सुनेंगे अब आप भी पहाड़ी गीत

ADVERTISEMENTSAd


पर्यटन सीजन में बेशुमार संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओ के लिए उन्होने पर्यटन विकास विभाग की ओर से शहर में आधुनिकतम तकनीकी से युक्त शौचालय बनवाने का कार्य कराया है। इसके साथ ही पर्यटकों को कुमाऊनी संस्कृति से रूबरू कराये जाने के लिए बहुरंगीय, आकर्षक म्यूरल्स भी शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गये है। इन रंगबिरंगे म्यूरल्स से शहर की छटा देखते ही बनती है और सरोवर नगरी में आने वाले पर्यटक चहलकदमी के दौरान इन म्यूरल्स को देखकर आन्नदित भी होते हैै। वैसे तो कुदरत ने शहर की खूबसूरती में चारचांद लगाये है वही डीएम के प्रयासों शहर मे लगे म्यूरल्स भी सरोवर नगरी की खूबसूरती मे इजाफा कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं

रामनगर- मशीन ठीक करने आए युवक की मौत, यहां मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस


जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार की सुबह तल्लीताल डांठ से मेट्रोपाॅल के पास तक नालों का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिंचाई, लोक निर्माण विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा नालों पर प्रस्तावित एवं किये जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। श्री बंसल ने सिंचाई महकमें के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नैनी झील के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु झील की धमनियाॅ कहे जाने वाले नालों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नालों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाये तथा नालों पर ऐंसे कार्य किये जायें कि नालों के माध्यम से झील मे मलवा एवं गन्दगी न जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले

हल्द्वानी- ज्वेलर्स स्वामी से 50 लाख की मांगी रंगदारी, कोतवाली में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर की यह मांग


DM बंसल ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि नालों में बेड रिपेयर (तलहटी मरम्मत) कार्य पत्थर का किया जाये और हर नाले पर कम से कम तीन ट्रेस रेक लगाये जायें। नालों पर टीप बनाने का कार्य निर्माण कार्य के साथ ही कर लिया जाये और नालों एवं कैचपिटों की समय-समय म पर सफाई भी कराते रहें ताकि मलवा व कचरा जमा न होने पाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नालों की सफाई कार्य को भी कार्य योजना में शामिल किया जाये। उन्होंने सख्त लहज़े में कहा कि कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर धनराशि अवमुक्त नहीं की जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य समयबद्धता से, गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त होने वाले होने चाहिए। छोटे-छोटे अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए भी विभिन्न मदों से धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।

अल्मोड़ा- SOG टीम को मिली बड़ी कामयाबी, गुलदार की खाल के साथ तीन तस्करों को यहां से किया गिरफ्तार


DM बंसल ने निरीक्षण के दौरान नाला नम्बर 16 के पास हो रहे निर्माण कार्य के प्रथम दृष्टया अवैध प्रतीत होने पर जिला विकास प्राधिकरण को निर्माण कार्य सम्बन्धी दस्तावेजों की जाॅच करने तथा निर्माण कार्य अवैध पाया जाने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा को निर्देश दिए कि वे शहर की गलियों एवं नालियों की साफ-सफाई रोस्टर बनाकर करना सुनिश्चित करें। श्री बंसल ने होटल नानक के पास नाला नम्बर 16 पर कूड़ेदान स्थान को सही करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान नाला नम्बर 16 के पास बने शौचालय के बन्द पाये जाने तथा क्षेत्रीय जनता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री बंसल ने शौचालय संचालक द्वारा सेवाऐं नहीं देने के आधार पर तत्काल अनुबन्ध निरस्त करने के आदेश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड- पहाड़ की इस घाटी में आजादी के बाद पहली बार पहुंचा कोई CM, जनता ने ऐसे किया स्वागत


निरीक्षण के दौरान DM बंसल ने तल्लीताल टोल टैक्स चुंगी पर आॅटोमेंटिक बेरियर इलैक्ट्राॅनिक टिकटिंग की व्यवस्था न होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी। निरीक्षण के दौरान शिकायते सहीं पाये जाने एवं आॅटोमेंटिक बेरियर इलैक्ट्राॅनिक टिकटिंग की व्यवस्था न होने तथा मैनुअल टिकटिंग की व्यवस्था पाये जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी विनोद कुमार तथा अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा द्वारा आवश्यक अभिलेख जब्त कर लिये गये। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि प्रकरण की गहनता से जाॅच करने के बाद आगे की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
DM बंसल ने पर्यटन विकास विभाग द्वारा निर्माण कराये जा रहे शौचालय तथा लगाये गये म्यूरल्स का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें