बाजपुर/उधमसिंह नगर- सड़क हादसे में बाईक सवार पिता व उसके दो वर्षीय मासूम पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी है। दुर्घटना में मृतक की पत्नी तथा दूसरा मासूम पुत्र भी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल पुत्र व मां को काशीपुर रिफर किया गया है।
सुलतानपुर पट्टी चौकी प्रभारी दीपक कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि देर सायं ग्राम दोहरा टांडा मुस्तकीम, थाना आईटीआई काशीपुर, निवासी मित्रपाल उम्र 28 वर्ष अपनी पत्नी सुमन उम्र 25 वर्ष तथा जुड़वा पुत्र वंश व हिमांशु उम्र 2 वर्ष के साथ अपनी बाइक से बाजपुर में रिस्तेदारों से मिलकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि ग्राम रम्पुरा शाकर के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बाइक के सड़क पर गिरे होने तथा मौके पर चालक मित्रपाल के मृत पाये जाने के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से मां तथा दोनों पुत्रों को सीएचसी पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक एक वंश की भी मृत्यु हो गई। इधर मृतक की पत्नी सुमन तथा दूसरे दुधमुहे पुत्र हिमांश को भी गंभीर चोटें आने से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर रिफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना किससे हुई पता नहीं चल पाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
