Haldwani News- आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर टांडा वन क्षेत्र के जंगल अंतर्गत हाथी और उसके बच्चे की कटकर दर्दनाक मौत हो गई।
हाथी की कटकर मौत के बाद हाथियों ने रेलवे ट्रैक को घेर लिया चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत ट्रेन को वापस सिडकुल हाइट स्टेशन वापस ले आया जिसके यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग और रेल प्रशासन मौके पर मौजूद है। घना जंगल होने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग हाथियों को रेलवे से नहीं हटा पा रहा है।
ऐसे में यात्रियों को बाय रोड अपने अपने जगह पर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन लाल कुआं से रामनगर के लिए रवाना हुई इस दौरान सिडकुल हाल्ट से करीब 4 किलोमीटर अंदर जंगल में ट्रैक पर हाथियों का झुंड जा रहा था इस दौरान ट्रेन के चपेट में एक हाथी और उसका बच्चा आ गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद हाथियों का झुंड उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर ही खड़े हो गए।
वन विभाग और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर है । जंगल में नेटवर्क नहीं आने के चलते रेलवे प्रशासन और वन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल में भगा दिया गया है । हाथी और उसके 1 बच्चे की मौत हुई है वन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 
