सोमेश्वर- विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि एक सीट पर कई कई दावेदार हार जीत की जंग लड़ रहे हैं। लेकिन अल्मोड़ा जिले की एक विधानसभा सीट पर युद्ध और भी ज्यादा दिलचस्प और घमासान है। दरअसल सोमेश्वर की विधानसभा सीट से पति-पत्नी ने चुनावी ताल ठोक दी है। यहां पति सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वही पत्नी निर्दलीय चुनावी मैदान पर हैं।
अल्मोड़ा जनपद की सोमेश्वर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बलवंत आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं उनकी पत्नी मधुबाला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करा दिया था। माना जा रहा था कि सोमवार को नाम वापसी के दिन दोनों में से कोई एक अपना नाम वापस ले लेगा। लेकिन ऐसा भी देखने को नहीं मिला।
एक तरफ जहां पति बलवंत आरओ के ऑफिस में बैठ कर इंतजार कर रहे थे कि पत्नी आकर अपना नाम वापस लेंगी। तो वहीं पत्नी रिटर्निंग अधिकारी के ऑफिस पहुंची तो सही लेकिन जरा देर से। बताया जा रहा है कि वह इस दौरान चुनावी क्षेत्र में प्रचार कर रही थीं। हालांकि इसके कुछ देर के बाद बलवंत खुद भी प्रचार प्रसार के लिए निकल पड़े।
अब दोनों पति पत्नी ही सोमेश्वर की जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। एक तरफ जहां बड़े कद के नेताओं के बीच हमें मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं सोमेश्वर सीट पर पति-पत्नी की टक्कर भी यादगार रहने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि सोमेश्वर की जनता पत्नी को पति से आगे रखती है या फिर पति को पत्नी से। 10 मार्च को परिणाम हम सबके सामने होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 

