Gadarpur News: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर से खबर है। यहां निकाह समारोह में आई डेढ़ साल की बच्ची का शव का पानी के टैंक मिला। बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के करीब दो घंटे बाद इसका पता चला। बताया जा रहा है कि सोमवार को ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ निकाह था। बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी। आग पढ़िये…
बरात में आए जाकिर हुसैन की डेढ़ वर्षीय बच्ची इनायत अचानक गुम हो गई। अपनी मां नासरा की गोद से इनायत कब निकल गई उसको भी इसकी भनक नहीं हुई। बच्ची के लापता होने से बरात में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग बच्ची की खोज में जुट गये। करीब दो घंटे बाद बरात घर में बने पानी के टैंक में इनायत का शव उतराता हुआ नजर आया। आनन.फानन उसे टैंक से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। काफी देर बाद परिजन पुलिस के साथ सीएचसी गदरपुर चलने के लिए तैयार हुए। वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मासूम इनायत की पानी के टैंक में डूबने से हुई मौत से निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। दुल्हन पक्ष में भी मातम पसर गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

