Ramnagar News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रामनगर के मालधन में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक की परिचित एक युवती और उसके परिजनों के साथ ही खेत केचौकीदार समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कुछ देर तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कराया। काफी देर मनाने के बाद पुलिस के आश्वासन पर मान गए।
जानकारी के अनुसार रामनगर के मालधन के गांधीनगर निवासी नितिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी राजकीय इंटर कालेज का छात्र था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात पास के गांव में रामलीला देखने जाने की बात कहकर निकला था। शनिवार सुबह उसकी लाश जंगल के एक नाले में पड़ी मिली। इस संबंध में सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि शुक्रवार रात युवक अपनी एक परिचित युवती से मिलने गांधीनगर दफोट में गया था। इस दौरान कुछ लोगों को देखकर नितिन भागने लगा तो समीप ही एक खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
जब अगली सुबह खेत के चौकीदार संजय पुत्र प्यारे लाल ने उसकी लाश देखी तो उसे उठाकर जंगल के समीप नाले में फेंक दी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने परिचित युवती व उसके परिजनों अक्षय, प्रदीप, सागर, राहुल, आशीष प्रदीप के खिलाफ पूर्व में अक्सर धमकी देते रहने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही खेत के चैकीदार संजय पुत्र प्यारे लाल के खिलाफ भी धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

