चमोली- उत्तराखंड के चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड में चार जुलाई से लापता चल रहे देवर-भाभी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के ग्राम प्राणमती निवासी ममता (26) और कुंवर राम (27) बीते 4 जुलाई से लापता चल रहे थे। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे। गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने गई तो वहां दोनों का शव पेड़ से लटका हुआ था। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को बताया।
सूचना पर तहसील से जांच की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। दोनों के बारे में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
