उत्तराखंड: फर्जी नंबर वाली थार पकड़ी गई तब खुला बड़ा राज़, यूथ कांग्रेसी नेता फरार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

फर्जी नंबर वाली थार पकड़ी गई तब खुला बड़ा राज़_यूथ कांग्रेसी नेता फरार..

नैनीताल जिले में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही एक महिंद्रा थार को पकड़ लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी और यूथ कांग्रेस कालाढूंगी विधानसभा अध्यक्ष प्रभजोत गिल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका

यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी4 मई 2026 को नयाँगांव तिराहे के पास पुलिस टीम सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध काली थार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर चालक भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच में पता चला कि थार पर लगी नंबर प्लेट दूसरी गाड़ी की थी। आरोपी ने अपने साथी प्रभजोत गिल के साथ मिलकर असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर लगाया था, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थार को सीज कर दिया है। मामले में FIR दर्ज कर फरार आरोपी प्रभजोत गिल की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें