उत्तरकाशी : जनपद में भालुओं की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। टकनौर क्षेत्र के मल्ला गांव सहित कई गांवों में भालू घरों की छतों और आंगन में घुस रहे हैं….जिससे लोग अंधेरा होने के बाद घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। भटवाड़ी ब्लॉक के मल्ला गांव में हाल ही में एक भालू और उसके दो बच्चे घर में घुस गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भालू और उसके बच्चे घर में भोजन ढूंढते और लड़ते दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से भालुओं के आतंक को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पूर्व में भालुओं के भय से जंगल में दो महिलाओं की मौत भी हुई थी। इसके अलावा, भालू ग्रामीणों की छानियां और मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीण गंगा सिंह रावत धाम सिंह और अन्य ने बताया कि भालू पिछले कई दिनों से गांव के आसपास मंडरा रहा था और अब उसकी हरकतें सीधे आबादी तक पहुँच गई हैं। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भालुओं से निजात दिलाने की मांग की।
प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी ने कहा कि पहाड़ों में भालुओं का जीवन चक्र बदल गया है। कम बर्फबारी और समय पर ठंड न होने के कारण भालुओं की नींद प्रभावित हुई है….साथ ही उनके आवास स्थल और भोजन की उपलब्धता सीमित हो गई है। यह जलवायु परिवर्तन का सीधा असर है।
ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है और वे दिनचर्या का काम करने में असमर्थ हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
