देहरादून: देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का मौका देने की तैयारी कर रही है। कंपनी का उद्देश्य है कि प्रत्येक वर्ष कम से कम 200 युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस पहल का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी मिलेगा।
कंपनी पहले चरण में राज्य के 13 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को आधुनिक और विश्व स्तरीय बनाएगी। इन संस्थानों में मैकेनिकल, ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), एडवांस सीएससी मशीनिंग, रोबोटिक और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे ट्रेड और तकनीकी पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे छात्रों को दक्षता हासिल होगी और विदेश में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी 23 शॉर्ट टर्म कोर्स भी शुरू करेगी…जिनकी अवधि 270 घंटे से 390 घंटे तक होगी। इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्र कम समय में कुशलता हासिल कर सकेंगे और आधुनिक मशीनों, स्वचालित उत्पादन लाइनों और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों से परिचित होंगे।

प्रथम वर्ष में 1600 छात्रों को अवसर
13 चयनित आईटीआई के अंतिम वर्ष के 1600 छात्रों को प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा। इसमें से कम से कम 450 युवाओं को विदेश में रोजगार दिया जाएगा।
32 आईटीआई में डुअल ट्रेनिंग मॉडल
इस साल राज्य के 80 सरकारी आईटीआई में से 32 में डुअल ट्रेनिंग मॉडल लागू किया गया है। इसमें पहले साल संस्थान में पढ़ाई और दूसरे साल उद्योगों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों को प्रति माह 8,000 रुपये भत्ता भी मिलेगा।
अन्य बड़ी कंपनियों की भागीदारी
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और हिमालयन पावर मशीनिंग के साथ करार किया है। ये कंपनियां 26 आईटीआई को अपग्रेड करेंगी।
चयनित आईटीआई
राजकीय आईटीआई निरंजपुर (देहरादून), आईटीआई हरिद्वार, पिरान कलियर (हरिद्वार), आईटीआई चंबा (टिहरी), बड़कोट (उत्तरकाशी), गोपेश्वर (चमोली), काशीपुर व सितारगंज (ऊधम सिंह नगर), कालाढुंगी (नैनीताल), हल्द्वानी (नैनीताल), चंपावत, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़। सौरभ बहुगुणा, मंत्री कौशल विकास एवं सेवायोजन, ने कहा कि टाटा टेक्नोलॉजी के साथ इस नई पहल से राज्य के युवा भारत से बाहर काम करने के योग्य बनेंगे और घरेलू रोजगार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव और आमदनी के अवसर भी प्राप्त करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
