नैनीताल: आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों के साथ पुलिस, वन,परिवहन,सड़क निर्माण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न सड़क मार्गों पर बिना अनुमति के व्यवसायिक विज्ञापन संबंधित होर्डिंग्स आदि लगाई गई हैं जो सडक सुरक्षा की दृष्टि से हानिकारक है,इनसे वाहन दुर्घटनाओं की भी संभावना बनी रहती है,उन्होंने निरीक्षण करते हुए इन्हें तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।*
इसके साथ ही आयुक्त कुमाऊँ ने हल्द्वानी-नैनीताल एवं हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर बिना अनुमति के व्यवसायिक विज्ञापन बहुतायत संख्या में पाये जाने पर भी कडी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े और चमकदार व्यावसायिक विज्ञापन से संबंधित लगाई गई होर्डिंग्स आदि, चालकों का ध्यान भटकाते हैं जिससे वाहन दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है जो सडक सुरक्षा के लिए हानिकारक भी है इससे यातायात नियमों का उल्लंघन भी होता है। उन्होंने अधिकारियों को जांच कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने मण्डल के जिलाधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को बिना अनुमति के राष्ट्रीय राजमार्गां पर व्यवसायिक विज्ञापनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने व्यवसायिक विज्ञापन जो बिना अनुमति के लगे हैं उन्हें एक सप्ताह के भीतर हटाए जाने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
