- राज्य सरकार का न्यायालय में पक्ष,25 अक्टूबर तक हो जाएंगे निकाय चुनाव।
नैनीताल – उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य में निकाय चुनाव तय सीमा से देर के बावजूद नहीं कराने के मामले में राज्य सरकार से पूछा कि पूर्व के आदेश पर निकाय चुनाव कराने के लिए क्या प्लान बनाया है ? न्यायालय ने पूर्व में राज्य सरकार से यह बताने को कहा था कि कब तक चुनाव आयुक्त नियुक्त कर चुनाव सम्पन्न कराएंगे।
मामले की सुनवाई में आज अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया उपस्थित हुए। उन्होंने न्यायालय को बताया कि अगस्त अंतिम सप्ताह से सितम्बर प्रथम सप्ताह में राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त कर दिए जाएंगे और 25 अक्टूबर तक निकाय चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएंगे। राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने न्यायालय को बताया कि राज्य में निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव की वजह से नहीं हो सके।
राज्य का प्रशासन लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने में व्यस्त था। उसके बाद बरसात शुरू हो गयी और आधा प्रशासन आपदा में व्यस्त हो गया। ऐसी परिस्थिति में राज्य निकाय चुनाव कराने में शक्षम नही था। अभी राज्य आपदा झेल रहा है, जिसकी वजह से निकाय चुनाव तय समय पर नहीं हो सके। अब सरकार 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव कराने को तैयार है।
याचिकाकर्ता के अनुसार संविधान से उन्हें मिले अधिकारों के तहत निकायों के कार्यकाल समाप्त होने से पहले छः माह पहले राज्य, परिसीमन, आरक्षण व अन्य की जाँच कर लेनी थी, जो नही हुई। राज्य सरकार ने बार बार न्यायालय में बयान देंने के बाद भी चुनाव नहीं कराए, जो राज्य के लिए दुर्भाग्य है। कहा कि राज्य सरकार पहले दो बार चुनाव कराने का बयान दे चुकी है।
आपको बता दें कि समय पर निकाय चुनाव न कराए जाने को लेकर उच्च न्यायालय में अलग अलग जनहित याचिका दायर की गई। नगर पालिकाओं व नगर निकायों का कार्यकाल दिसम्बर माह में समाप्त हो गया, लेकिन कार्यकाल समाप्त हुए आठ माह बीत गए फिर भी सरकार ने चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित नही किया, उल्टा निकायों में अपने प्रशासको का कार्यकाल बढ़ा दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश 
