दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, दम तोड़ा
धौलादेवी : पूरे परिवार को बंद कर पत्नी संग भाग गया आरोपी
दन्या (अल्मोड़ा)। धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में दामाद ने ससुर पर पाटल से हमला कर दिया। इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
लंबे समय से हरियाणा में रह रहे चंद्रशेखर पांडेय (52) कुछ समय पहले गांव पैतृक सेली लौटकर खेती-बाड़ी करने लगे थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां है। बीते अप्रैल में बड़ी बेटी की शादी हरियाणा निवासी युवक से की थी। शनिवार को दामाद और बेटी सेली पहुंचे। आरोप है कि रविवार को दामाद ने किसी बात पर चंद्रशेखर पर पाटल (धारदार हथियार) से हमला कर दिया। उसने 12 से अधिक वार किए जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी ने चंद्रशेखर की पत्नी और अन्य बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और पति-पत्नी मौके से भाग गए।
रविवार रात जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो बंद कमरे खोलकर परिजनों और चंद्रशेखर को मुक्त कराया। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया। वहां से अल्मोड़ा बेस अस्पताल, फिर हल्द्वानी रेफर किया गया, परिजन एसटीएच लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सेली गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित 
