उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शारदा नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई

पुलिस और एसडीआरएफ तलाश में जुटी, नहीं लगा सुराग

ADVERTISEMENTSAd

पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। ठूलीगाड़ के पास शारदा नदी में नहा रहे तहेरे-चचेरे दो भाई शारदा नदी में डूब गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

रेलवे स्टेशन रोड स्थित कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाने वाले वार्ड संख्या तीन वर्मा लाइन निवासी तरुण सक्सेना (20), उसका चचेरा भाई वार्ड संख्या तीन निवासी नैतिक सक्सेना (18), नगर निवासी सलीम और मोईन खान सोमवार सुबह 11 बजे ठूलीगाड़ के पास शारदा नदी किनारे घूमने पहुंचे। ब्रह्मकुंड से 100 मीटर पहले मौनी बाबा के पुराने रॉफ्टिंग सेंटर के पास उन्होंने भोजन किया। उसके बाद चारों दोस्त नदी में नहाने के लिए उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब

ठूलीगाड़ थाने के एसओ हरीश पुरी के अनुसार, पूछताछ में सलीम और मोईन खान ने बताया कि वे दोनों तो किनारे नहा रहे थे जबकि तरुण ने कहा कि वह तैरना जानता है और नदी में आगे चला गया। उसके पीछे उसका चचेरा भाई नैतिक भी चला गया। अचानक दोनों बहने लगे। उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी

इस पर तरुण के भाई रोहित को फोन से सूचना दी। वह बूम स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और रॉफ्ट के जरिये सर्च अभियान चलाया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें