शिक्षा विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
देहरादून। शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को अब सरकारी आवास मिलेंगे। अधिकारियों के सहारनपुर रोड स्थिति होटल में आयोजित अधिवेशन में शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने इसकी घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने कहा, सभी अधिकारियों को सरकारी आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर इंटर कालेजों में या बंद स्कूलों में अधिकारियों को कक्ष उपलब्ध कराया जाएगा। अधिवेशन में विभागीय अधिकारियों की ओर से समस्याओं से अवगत कराया गया। बीईओ बागेश्वर कमलेश्वरी मेहता ने कहा, ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को वाहन, आवास और कार्यालय उपलब्ध कराए जाएं। वहीं, विभाग में सेना और पुलिस की तर्ज पर पदोन्नति प्रक्रिया अपनाई जाए। सीईओ नैनीताल गोविंद राम जयसवाल ने कहा, विभाग में अधिकारियों के 273 पद सृजित हैं लेकिन आज तक इतने पदों पर कभी तैनाती नहीं हुई। वर्तमान में विभाग में 123 अधिकारी हैं।
शिक्षा विभाग अधिकारियों के अधिवेशन में यह बात भी सामने आई कि कई कर्मचारी काम में दक्ष नहीं हैं। इन कर्मचारियों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
