काशीपुर: काशीपुर के रम्पुरा निवासी 45 वर्षीय रोडवेज परिचालक इंद्रराज राम चार दिन से घर नहीं लौटे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके 12 साल के बेटे सूरज कुमार डिपो पहुंचे और अधिकारियों से पूछ बैठे, अंकल! मेरे पापा कहां हैं?” यह सवाल सुनकर डिपो के अधिकारी सकते में आ गए।
जानकारी के अनुसार इंद्रराज राम प्लेटिनियम एजेंसी के तहत परिचालक हैं और हरिद्वार रूट की बस में ड्यूटी करते हैं। उनका बेटा सूरज कहता है कि उनके पिता रोजाना ड्यूटी के लिए घर से निकलते हैं…लेकिन चार दिन से वे घर नहीं लौटे। सूरज ने बताया कि उसकी मां सोस कलां और बहन चंद्रा कुमारी बेहद परेशान हैं। रिश्तेदारों से भी पता करने की कोशिश की गई…लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
डिपो के एआरएम राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि इंद्रराज राम को एक महीने पहले बिना टिकट सफर कराने के आरोप में पकड़ा गया था। इसके बाद विभागीय कार्रवाई के चलते वह ड्यूटी पर नहीं आए। अब उनके बेटे ने इस बात की जानकारी अधिकारियों को दी है। डिपो ने सूरज को पुलिस में तहरीर देने के लिए कहा और पिता को खोजने का भरोसा दिया। बेटे की पहल से अब परिवार और प्रशासन इंद्रराज राम को खोजने में जुट गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
