उत्तराखंड में घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आवास विकास क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने एक छापेमारी के दौरान देह व्यापार का मामला पकड़ लिया। टीम ने एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवास विकास क्षेत्र के साई कलेक्शन वाली गली में एक घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक जीतों कंबोज की अगुवाई में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और उक्त स्थान पर छापा मारा।
छापेमारी में एक पुरुष और दो महिलाएं पकड़ी गईं, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 बी0एन0,एस0 और 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में टीम के प्रमुख सदस्य प्रभारी निरीक्षक जीतों कंबोज, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, प्रियंका आर्य, उप निरीक्षक गणेश पांडे और कांस्टेबल अनिल कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जनता को राहत देने में फिर आगे रहे सीएम धामी, 12 घंटे में सड़क हुई चालू
उत्तराखंड: नंदा की चौकी पुल मामले में बड़ा एक्शन, सचिव पंकज कुमार पांडेय ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में कल भी छुट्टी
देहरादून–मुंबई ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट! रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर दिया आश्वासन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रक के अंदर केविन बना कर लीसा तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा लीसे का जखीरा
नैनीताल में कल बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट, डीएम बोले- सभी अधिकारी रहें 24 घंटे तैयार
उत्तराखंड में स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को बढ़ावा, सीएम धामी ने लाभार्थियों को दिए सब्सिडी चेक
चारधाम जाने वाले जरूर पढ़ें! 48 घंटे के लिए यात्रा रोकी गई, मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट
नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से बनेगी ‘नो हॉर्निंग ज़ोन’, बेवजह हॉर्न बजाने पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : भागीरथी में बहा 18 वर्षीय युवक 
