Bageshwar News- बागनाथ फुटबॉल एकेडमी की दो खिलाड़ियों ज्योति कोरंगा और मुस्कान धपोला का उत्तराखंड फुटबाल टीम में चयन से जिले में खुशी का माहोल है बीते कुछ सालों में बागेश्वर की प्रतिभाओं ने हर खेल में बड़ा मुकाम हासिल किया है और वो सिलसिला लगातार जारी भी है ।
जिले की दो उभरती हुई बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रदेश की जूनियर टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी आगामी छह अक्तूबर से राजस्थान के जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इन दो बालिका खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है । धपोली निवासी जगदीश सिंह धपोला की पुत्री मुस्कान धपोला और बड़ी पन्याली निवासी राजेंद्र सिंह कोरंगा की पुत्री ज्योति कोरंगा बागनाथ फुटबॉल एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बीते 27 और 28 सितंबर को काशीपुर में आयोजित चयन ट्रायल में भाग लिया था।ट्रायल में सफल होने के बाद दोनों को उत्तराखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम में चुना गया है। कोच नीरज पांडेय ने बताया कि दोनों प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।एकेडमी के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, कविता खेतवाल, रमेश रावत, दिव्या, कोमल, गरिमा आदि ने दोनों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
