उत्तराखण्ड: यहां एक लाख रूपये से ऊपर में बिकी साहीवाल बछिया, ऐसे हुई नीलामी
पन्तनगर-: अखिल भारतीय किसान मेले में आज शैक्षणिक डेरी फार्म पर गाभिन संकर एवं साहीवाल बछियों तथा भैंस की कटियों की नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में 2 संकर बछियों एवं 2 साहीवाल तथा 2 कटियों की नीलामी हुई। एक साहीवाल बछिया को श्री राजेन्द्र सिंह, देहरादून द्वारा अधिकतम नीलामी दर रू, 1 लाख 1 हजार लगाकर प्राप्त किया, जो कि शैक्षणिक फार्म के इतिहास में अब तक की किसी भी नस्ल की बछिया की सर्वाधिक बोली रही है।
भैंस की कटिया की अधिकतम नीलामी दर सुखविन्दर सिंह, सितारगंज द्वारा रू. 1 लाख 26 हजार की लगी। इसके अतिरिक्त दूसरी कटिया को बलविन्दर सिंह, रूद्रपुर द्वारा रू. 1 लाख 7 हजार में नीलाम हुई। नीलामी में 6 पशु कुल रू. 5 लाख 33 हजार में नीलाम हुए। नीलामी के दौरान डा. ए.एच. अहमद, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय; डा. सी.बी. सिंह, प्राध्यापक (ए.जी.बी.), डा. एस.के. सिंह, संयुक्त निदेषक शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. सुनील कुमार, सहायक निदेषक शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. सुनील कुमार, सह प्राध्यापक (ए.जी.बी.), डा. षिव प्रसाद, प्राध्यापक (वी.जी.ओ.), डा. अमित प्रसाद, सहायक प्राध्यापक, डा. संदीप कुमार तलवार, पशुचिकित्साधिकारी शैक्षणिक डेरी फार्म, ए.के. सिंह, भण्डार क्रय अधिकारी एवं कर्मा उरॉव नीलामी में उपस्थित रहे। कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान तथा निदेषक प्रसार षिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने नीलामी में ऐजिहासिक दरें प्राप्त होने पर समस्त टीम को बधाई दी। नीलामी में कुल 21 पशुपालको द्वारा बोलीदाता के रूप में प्रतिभाग किया गया तथा लगभग 200 अन्य किसान उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत 
