Pithoragarh News: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां गंगोलीहाट बारात से वापस लौट रही एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके 04 टीए,1505 देर रात बारात से लौटते समय त्रिपुरा देवी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चिराग बाफिला पुत्र जगत सिंह 28 वर्ष ग्राम बिलात की मौत हो गई। हादसे में पुष्कर कुमार सागुडी 32 वर्ष पुत्र राजेंद्र राम निवासी सानी खेत और राजेन्द्र राम वर्ष 56 पुत्र फकीर राम बडेत घायल हो गए। घायलो को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया। जहां पर डा. सिद्धार्थ पाटनी ने चिराग को मृत घोषित किया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
वाहन चालक का नाम प्रबीन बाफिला पुत्र हरक सिह बताया जा रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, एएस आई बाला कुमार संजय कुमार नीरज बिष्ट,नीरज चंद मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा
उत्तराखंड: यहाँ कॉलेज रंजिश ने ली जान, बीटेक छात्र की मौत से मचा हड़कंप
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम
देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना
उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय का सपना जल्द होगा साकार, तैयारियां तेज
गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) दायित्वधारी सुरेश भट्ट ने सरकार के 4 साल पर दी बधाई
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई
X पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal, 4 साल पर मिला जबरदस्त समर्थन
4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग 
