Pithoragarh News- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली क्षेत्र में उस वक्त दुखद हादसा हो गया जब 2 छात्र ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित होकर दोनों छात्र साइकिल समेत 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक थकलानी पभ्या गांव के रहने वाले 16 साल के कक्षा 11 के छात्र सुमित कुमार और 15 साल के कक्षा नौ के छात्र तनिश कुमार दोनों भाटगाढ़ा में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर की तरफ लौट रहे थे इस बीच अल्मोड़ा बेरीनाग मार्ग पर तहसील मुख्यालय गणाई गंगोली से दो 2 किलोमीटर दूर जोलियाखेत मोड़ पर साइकिल अनियंत्रित हो गई, जिस वजह से साइकिल सहित दोनों छात्र 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 सहित पुलिस को सूचना भी दी। खाई में गिरने से छात्र सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तनिश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 वाहन से स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। छात्र की मौत के बाद परिजनों सहित पूरे गाँव में शोक व्याप्त है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

