Bajpur News- बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से बच गया, जब एक तेज गति से जा रहे डंपर ने कार और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही डंपर चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। विवाद तो तब बढ़ गया जब घायल ई रिक्शा चालक का भाई पुलिस को शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस के सिपाही ने घायल के भाई को पीटकर भगा दिया। वही डंपर और वाहनों की टक्कर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मानपुर निवासी हरदेव सिंह अपनी पत्नी के साथ बाजपुर के ग्राम महेशपुरा आ रहे थे। जहां गदरपुर से काशीपुर की ओर जा रहे डंपर ने पहले कार को टक्कर मार दी जिसके बाद डंपर ने ई-रिक्शा को भी चपेट में ले लिया। जिससे ई रिक्शा चालक वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल वसीम को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वही वाहनों की टक्कर की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही घायल वसीम के भाई नईम ने बताया कि जब वह घटना की शिकायत करने दोराहा पुलिस चौकी में पहुंचा तो चौकी में तैनात एक सिपाही ने उसके साथ मारपीट की और चौकी से भगा दिया। वहीं सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है जबकि वाहन चालक मौके से फरार है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नईम से पूछताछ की गई तो उसने मारपीट की घटना से इनकार कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
