श्रीनगर: उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। देवप्रयाग क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने हादसे की पुष्टि की है।
यात्रा पर निकले थे गोपेश्वर के लिए
थाना प्रभारी बुटोला ने बताया कि देहरादून जिले के डोईवाला निवासी बबली कौर ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा मोहन सिंह (25), पिकअप चालक प्रवीण राठौर (25) और तारा चंद्र (24) 25 अक्टूबर की रात एशियन पेंट्स गोदाम, कुआंवाला, देहरादून से पेंट और पुट्टी के कट्टे लेकर गोपेश्वर के लिए निकले थे। उन्हें 26 अक्टूबर तक गोपेश्वर पहुंचना था, लेकिन वे निर्धारित समय तक नहीं पहुंचे।
तलाश के दौरान पता चला हादसा:
बबली कौर ने बताया कि उनके बेटे का फोन सुबह से बंद था। लालतप्पड़ चौकी से उनकी अंतिम लोकेशन साकनीधार के पास मिली थी। सूचना मिलते ही बछेलीखाल पुलिस और परिजन साकनीधार पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। खोजबीन के दौरान टीम कोडियाला की ओर बढ़ी, तभी तोताघाटी के पास टूटे हुए दो पैराफिट दिखाई दिए। नीचे खाई की ओर देखने पर पेंट और पुट्टी का सामान बिखरा मिला और लगभग 250 मीटर गहरी खाई में पिकअप वाहन और उसके पुर्जे नजर आए।
मौके पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई से तीनों मृतकों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त इस प्रकार हुई….
मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (25 वर्ष), फतेहपुर टांडा, डोईवाला, देहरादून
प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (25 वर्ष), डोईवाला, देहरादून (वाहन चालक)
तारा चंद्र पुत्र सुरेश चंद (24 वर्ष), फतेहपुर टांडा माजरी ग्रांट, डोईवाला, देहरादून
पुलिस ने कहा कि मृतकों के शवों को सुरक्षित निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने फिर से पहाड़ी हाईवे की खतरनाक परिस्थितियों और सुरक्षा चुनौतियों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
