पिथौरागढ़- उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के बंगापानी में मोटरसाइकिल चालक आई.टी.बी.पी.जवान बरसाती रपटे(कॉज-वे)की चपेट में आ गया, जिसके शव को एस.डी.आर.एफ.ने झरने के नीचे से बमुश्किल निकाला । पिथौरागढ़ जिले में बंगापानी के जोलगाड नाले पर बने रपटे के तेज बहाव में अक्सर हादसे होते रहते हैं । आज दोपहर यहां सड़क पर बने रपटे को क्रॉस करने के दौरान एक इंडियन तिब्बतन बॉर्डर पुलिस(आई.टी.बी.पी.)का जवान बुलेट मोटरसाइकिल समेत स्लिप कर गया । जवान अपनी भारी भरकम मोटरसाइकिल और पीछे बैठे साथी के साथ ही गड्ढे में गिर गया और मोटर साइकिल के नीचे फंस गया ।
हल्द्वानी- CDO ने दिए निर्देश, समय पर दप्तर न पहुंचे कर्मचारी तो दर्ज होगी FIR

सूचना मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके पर पहुंची और रैस्क्यू कार्य शुरू किया । गड्ढे के ऊपर गिर रहे झरने के पानी के नीचे, मोटर साइकिल दिखी जिसे निकालने की कोशिश की गई । जिला प्रशासन, पुलिस और आम लोगों की मौजूदगी के बीच मोटरसाइकिल के नीचे दबे जवान को निकालने की कोशिश की गई । एस.डी.आर.एफ.के जवानों ने भीगते हुए झरने के नीचे पत्थरों के बीच से मोटरसाइकिल को खिसकाया । इसके बाद बंगापानी निवासी मृतक 40 वर्षीय आई.टी.बी.पी.जवान कैलाश चंद जोशी को मोटरसाइकिल के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल में पीछे बंगापानी निवासी 34 वर्षीय अनिल चंद जोशी भी सवार थे, जिन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी 
