बागेश्वर- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रेहड़ी लगाकर स्वरोजगार अपनाने वाले युवा की पीड़ा को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्काल सुना और सीएम के निर्देश का एक्शन ऐसा हुआ कि खुद जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेहड़ी लगाकर स्वरोजगार करने वाले सुनील कुमार की आपबीती सुनी और उसकी भरपूर मदद की।
हल्द्वानी- बिन्दुखत्ता में सैनिक मिलन केंद्र बनाए जाने को लेकर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र
दरअसल बागेश्वर जिले के सिमी नरगोल गांव के सुनील कुमार जो पंजाब में नौकरी करते थे कोरोनावायरस के महामारी के बाद लॉकडाउन में वह वापस गांव आ गए और गुजर-बसर करने के लिए उन्होंने रेहड़ी लगाकर अपना स्वरोजगार शुरू किया किसी तरह गुजर बसर करने के लिए सुनील कुमार के इस काम को शुरू ही किया था कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनील की रेहड़ी को काटकर गधेरे में फेंक दिया। जिससे स्वरोजगार करने वाले इस युवा का बमुश्किल चलने वाला रोजगार भी छिन गया।
देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य कैबिनेट की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले, डालिए एक नजर
जिसके बाद सुनील कुमार की यह फरियाद सोशल मीडिया के माध्यम से किसी तरह मुख्यमंत्री तक पहुंची तो तत्काल मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी को एक्शन लेने के निर्देश दिए थे जिसके बाद खुद जिला अधिकारी विनीत कुमार ने न सिर्फ प्रवासी पीड़ित सुनील कुमार से बात की बल्कि स्वरोजगार को लेकर उनकी पूरी मदद करते हुए उन्हें नई रेहड़ी दिलाई और कुछ सामान भी उपलब्ध कराया साथ ही ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार और प्रशासन बाहर से आए प्रवासियों को यहां स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव मदद करेगी। सुनील कुमार ने भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिला प्रशासन का आभार जताया है।
उत्तराखंड- आसमानी बिजली से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग 

