- जनपद टिहरी- शिवपुरी से आगे गूलर के पास गंगा में डूबे पिता-पुत्र, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।
आज दिनाँक 02 मई 2024 को थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि शिवपुरी से आगे गूलर के पास 02 लोग गंगा नदी में डूब गए है।
उक्त सूचना मिलते ही SI हेमंत डुंगरियाल हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
उक्त व्यक्ति संजय थापा, उम्र 52 वर्ष जोकि आर्मी से रिटायर है, अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे, रास्ते में मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाते संजय थापा का पुत्र आशीष थापा, उम्र 23 अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बहने लगा, उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा ने भी नदी में छलांग लगा दी जिसके उपरांत दोनों ही नदी में डूब गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्यऋषि थापा घटनास्थल पर मौजूद हैं। ये लोग सेलाकुई, देहरादून के रहने वाले है।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
