- मई में कैसी रहेगी गर्मी….. बारिश की भी आ गई तारीख, जानें मौसम अपडेट
उत्तराखंड – देश के कई हिस्सों में लू का कहर जारी है। गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर भारत के लोगों को इस बार मई की गर्मी कुछ ज्यादा ही झुलसाएगी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को इसकी चेतावनी जारी की। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। इसके चलते चार दिनों तक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
आईएमडी प्रमुख मृत्युजंय महापात्र ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के चलते मई की गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में दो से चार दिन तक लू चल सकती है।
आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में मई में तीन दिन तक ही लू चलती है। महापात्रा ने बताया कि इस महीने दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 5-8 दिनों तक लू चलने की संभावना है। लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक है।
सामान्य बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने बताया कि मई में देशभर में औसतन सामान्य बारिश होने का अनुमान है। 91 से 109 फीसदी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है। वहीं, दूसरी ओर ओडिशा के कई हिस्से, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश की आशंका है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
